Main Page Anya Jyotirlinga Photo Gallery Ujjaincity Tyohar Sampark
 
 
         
         
         
         
         
         
         
    धर्मशाला जानकारी  
    भस्‍मआरती नि‍यम  
       पूजन/अभिषेक  
 
 
 
 
  श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती हेतु नियम  

1. अनुमति हेतु आवेदन भस्मार्ती के एक दिन पूर्व करना आवश्यक होगा।

2. अनुमति हेतु आवेदन स्थान की उपलब्धता के आधार पर दिये जावेगे।

3. भस्मार्ती के लिए अवेदन प्रस्तुत करने का समय दोप. 12:30 बजे तक रहेगा, इसके पश्चात आने वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

4. सूची प्रकाषन रात्रि 9:00 बजे किया जावेगा एवं भस्मार्ती अनुमति पत्र वितरण रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक किया जावेगा।

5. आवेदन प्रस्तुत करने के समय अनुसार वरियता दी जावेगी।

6. भस्मार्ती में प्रवेष पाने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को फोटो युक्त (पता सहित) परिचय पत्र प्रस्तुत करने पर ही अनुमति दी जावेगी।

7. भस्मार्ती के दौरान प्रसाद, दूध दर्षनार्थियों द्वारा नहीं चढाया जाता है, केवल जल ही चढाया जावेगा।

8. भस्मार्ती आरती के दौरान कोई भी व्यक्ति गर्भगृह व गलियारे में खडा नहीं रहेगा।

9. भस्मार्ती के पश्चात एवं गर्भगृह प्रवेष बंद की स्थिति में कोई भी व्यक्ति, यजमान, पंचामृत नही करेगा।

10. भगवान महाकाल की प्रथम घण्टी बजने के पश्चात ही दर्षनार्थी गर्भगृह में प्रवेष करेंगे।

11. अनुमति प्राप्त दर्षनार्थी जलाभिषेक कर तुरंत बाहर आयेंगे।

12. जलाभिषेक के समय महिलाएं साडी एवं पुरूष सोला, धोती पहनकर आवें।

13. भस्मार्ती के दौरान जलाभिषेक का समय सभी दर्षनार्थियों के लिए कुल 5 मिनिट है, जिसका सभी दर्षनार्थी ध्यान रखें।

14. जिन दर्षनार्थियों को जल चढाने की अनुमति है वे ही गर्भगृह में जायेंगे।

15. उक्त निर्देषों का पालन नहीं करने पर दर्षनार्थियों की अनुमति स्वतः समाप्त हो जावेंगी।

16. भगवान श्री महाकालेष्वर को प्लास्टिक की थैली द्वारा जल या दूध न चढावें।

17. भस्मार्ती व्यवस्थओं में समय-समय पर परिवर्तन हो सकता है।